Non Veg Breakfast Removed From Chennai Vande Bharat Trains 7852960
Vande Bharat रूट से हटाया गया ब्रेकफास्ट, अचानक बदले नियम से भड़के यात्री
हाल ही में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों का गुस्सा अचानक तब भड़क गया कि जब यात्रियों को सुबह के नाश्ते में नॉन-वेज देने से मना किया गया.
बता दें हाल ही में चेन्नई से नागरकोइल, मैसूर, बेंगलुरु और तिरुनेलवेली रूट पर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के नाश्ते में नॉन-वेज खाना अब नहीं मिलेगा.
People are also watching
2/6
बिना सूचना के लिया गया फैसला
जानकांरी के मुताबिक साउथर्न रेलवे और खानपान एजेंसी IRCTC ने इस बदलाव की पहले से कोई भी जानकारी नहीं दी थी, जिसके बाद यात्रियों में गुस्सा और भड़क गया.
3/6
IRCTC ऐप पर दिखा पॉप-अप मैसेज
बता दें कि हाल ही में चेन्नई से नागरकोइल, मैसूर, बेंगलुरु और तिरुनेलवेली रूट पर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के यात्रियों को अब IRCTC ऐप पर एक पॉप-अप मैसेज दिखता है, जिसमें ये लिखा गया है, अब खाने में नॉन-वेज खाना केवल दोपहर और रात को दिया जाएगा.
4/6
लोगों में नाराजगी
चेन्नई-नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस में शुक्रवार को यात्रा करने वाले डेविड मनोहर ने गुस्से में कहा, 'हमें शाकाहारी या नॉन-वेज खाना चुनने का अधिकार है. IRCTC बिना बताए इसे बंद नहीं कर सकता.'
5/6
IRCTC ने कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया
इस खबर को लेकर रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ये IRCTC ऐप की तकनीकी गड़बड़ी है और टिकट बुक करते समय नॉन-वेज विकल्प उपलब्ध होना चाहिए.
6/6
फिर से शुरू किया जाए नॉन-वेज खाना
यात्री अब मांग कर रहे हैं कि IRCTC और साउथर्न रेलवे इस बदलाव की वजह साफ करें और नॉन-वेज विकल्प को फिर से शुरू करें. साथ ही, वे खाने की गुणवत्ता में सुधार और स्थानीय स्वाद के हिसाब से मेन्यू चाहते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.