Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

भारत की वो जगह जहां कदम रखा तो मौत पक्की! माना जाता है दुनिया का सबसे खतरनाक स्थान

आपको भारत में मौजूद ऐसी खतरनाक जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कोई भारतीय भी कदम नहीं रख सकता. कुछ साल पहले एक विदेशी शख्स ने वहां जाने की कोशिश की थी और मारा गया.

By Akarsh Shukla | Updated: February 26, 2025 4:02 PM IST

भारत की रहस्यमयी जगह

दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी और खतरनाक जगहें हैं जहां जाना मतलब मौत को बुलावा देना है. आज हम आपको भारत में मौजूद ऐसी खतरनाक जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कोई भारतीय भी कदम नहीं रख सकता. कुछ साल पहले एक विदेशी शख्स ने वहां जाने की कोशिश की थी और मारा गया.

कहां है ये खतरनाक जगह?

अमेरिका के जॉन एलन चाउ ने साल 2018 में भारत के अंडमान निकोबार में स्थित नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड पर जाने का फैसला किया, जो बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटा हुआ है और वहां जाने पर भारत सरकार ने सख्त पाबंदी लगा रखी है.

Advertisement

क्यों जाना चाहता था शख्स?

यह द्वीप भारत के अंडमान द्वीपसमूह में स्थित है, जहां 60,000 साल से सेंटिनलीज जनजाति रहती है, जो किसी भी बाहरी व्यक्ति को अपनी जमीन पर नहीं आने देती. जॉन ने वहां ईसाई धर्म के प्रचार के इरादे से जाने की ठानी और कुछ स्थानीय मछुआरों की मदद से चोरी-छिपे द्वीप के करीब पहुंच गए.

सेंटिनलीज जनजाति

पहली बार जब उन्होंने सेंटिनलीज से संपर्क करने की कोशिश की, तो आदिवासियों ने उन्हें देखकर अपने धनुष में तीर लगा लिए, जिससे वह घबरा गए और भाग खड़े हुए.

Advertisement

जॉन करते रहे कोशिश

बावजूद इसके, जॉन ने हार नहीं मानी और दोबारा उनसे बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन दूसरी बार भी वह असफल रहे और उन्हें वहां से लौटना पड़ा.

सेंटिनलीज ने किया हमला

तीसरी बार जब वह उनसे मिलने पहुंचे, तो सेंटिनलीज ने उन पर हमला कर दिया और तीर मारकर उनकी जान ले ली, जिससे उनकी यात्रा दुखद अंत में बदल गई.

आज तक नहीं मिला शव

मछुआरों ने जॉन का शव समुद्र तट पर घसीटते हुए देखा, लेकिन भारतीय अधिकारियों के कई प्रयासों के बावजूद उनका शव कभी बरामद नहीं किया जा सका.

7 लोग गिरफ्तार

इस घटना के बाद जॉन को वहां पहुंचाने में मदद करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें मछुआरे भी शामिल थे, जिन्होंने उन्हें द्वीप तक पहुंचाया था.

जॉन की डायरी

जॉन की केवल एक डायरी और एक फोटो बची, जिसमें उनकी अंतिम यात्रा की जानकारी थी और उनकी आखिरी तस्वीर एक मछुआरे के साथ ली गई थी.

दुनिया की सबसे खतरनाक जगह

इस घटना ने दुनियाभर में चर्चा बटोरी और एक बार फिर साबित किया कि नॉर्थ सेंटिनल द्वीप दुनिया की सबसे खतरनाक और रहस्यमयी जगहों में से एक है.