बच्चों को फोन-एडिक्शन से बचाने की पहल
स्मार्टफोन और सोशल मीडिया की लत बच्चों के मेंटल हेल्थ के लिए एक बड़ा खतरा बन चुकी है. दुनिया भर की सरकारें बच्चों में एडिक्शन को दूर करने लगातार इस मार्केट को रेगुलेट कर रहे हैं. इसी को देखते हुए नॉर्वे सरकार ने साल के अंत तक संसद में एक ऐसा विधेयक लाने का फैसला किया है, जो बच्चों के बचपन को सेफगार्ड करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.



