बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया से अपने पति का निक नेम ‘जोनस’ सरनेम हटा दिया है. जिसके बाद से अचानक से ही ये खबरें उड़ने लगी की ये कपल कही तलाक तो नहीं ले रहा है. ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा कीमां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने एक्ट्रेस के उनके अमेरिकी सिंगर पति निक जोनास से तलाक की सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है और इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. वैसे ये पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड सितारे के तलाक की बातें ऐसे मीडिया में महज अफवाहों के तौर पर देखी गई है. इस लिस्ट में कई सारे सितारे हैं.