Numberology Actor Dharmendra Mulank 8 Daring Personality With Fame And Name
Dharmendra Numerology Prediction: धर्मेंद्र की डेयरिंग पर्सनैलिटी का राज, छिपा है उनके जन्म की तारीख में, जानें ऐसे लोगों की 10 खास बातें
Dharmendra Mulank: हर व्यक्ति का अपना अलग व्यवहार होता है. ये व्यवहार उसके मूलांक पर भी निर्भर करता है. आज हम आपको बताएंगे ऐसे मूलांक के बारे में जो बहुत डेयरिंग पर्सनैलिटी के होते हैं. खास बात ये है कि धर्मेंद्र का भी यही मूलांक था.
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया. उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब में हुआ था. यानी उनका मूलांक 8 है.
People are also watching
2/9
कैसे होते हैं मूलांक 8 लोग
मूलांक 8 के लोगों की पर्सनैलिटी काफी डेयरिंग होती है. किसी व्यक्ति का जन्म अगर 8-17-26 को हुआ है तो उसका मूलांक 8 होता है.
3/9
शनि देव से रूल
कहा जाता है कि मूलांक 8 के लोग गंभीर, मेहनती, न्यायप्रिय और अंतर्मुखी होते हैं. ये लोग शनि देव से रूल होते हैं. हालांकि, नेचर से ये लोग बहुत सीधे होते हैं.
4/9
30 की उम्र के बाद मिलती है सफलता
शनि ग्रह के प्रभाव के कारण जीवन में संघर्षों का सामना करते हैं, लेकिन अक्सर 30 वर्ष की आयु के बाद सफलता पाते हैं.
5/9
नाक पर रहता है गुस्सा
मूलांक 8 लोगों का गुस्सा बेहद खतरनाक होता है. ये जब प्यार से बात करते हैं तो आपके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं, लेकिन अगर एक बार गुस्सा आ जाए तो इनका पारा चढ़ जाता है.
6/9
लीडरशीप क्वालिटी
इनकी खास बात यह है कि इनमें लीडरशीप क्वालिटी होती है. 8 मूलांक वाले लोग अच्छे लीडर बनते हैं क्योंकि वे फैसले लेने में सक्षम होते हैं और दूसरों को प्रेरित करने का गुण रखते हैं. ये बहुत जिम्मेदारी से काम करते हैं.
7/9
जिम्मेदार होते हैं
इन लोगों में जिम्मेदारी का भाव बहुत ज्यादा होता है. ये अपने काम को लेकर जिम्मेदार होते हैं और समय पर अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करते हैं.
8/9
ईमानदारी
इनमें ईमानदारी का गुण होता है. वे हमेशा सही और गलत में फर्क करना जानते हैं. उनकी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा की प्रशंसा की जाती है. वे किसी भी स्थिति में अपने मूल्यों और सिद्धांतों से समझौता नहीं करते हैं.
9/9
किन मशहूर लोगों का मूलांक है 8?
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के अलावा मशहूर सिंगर आशा भोसले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिख धर्मगुरु गुरुनानक देव का भी मूलांक 8 ही है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.