हेमा मालिनी और सनी देओल का मूलांक
Numerology: हर किसी की जन्मतिथि का अपना महत्व होता है जिससे आप किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और उससे संबंधित भविष्य में होने वाली घटनाओं का अंदाजा लगा सकते हैं. इसे 0-9 के बीच माना जाता है. हिंदी सिनेमा की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी की बात करें तो उनका जन्म 16 अक्टूबर 1948 को हुआ. इस हिसाब से उनका मूलांक 7 बनता है. वहीं सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर 1957 को हुआ इस गणना के अनुसार उनका मूलांक 1 होता है. आइए जानते हैं 1 और 7 मूलांक के लोगों में क्या खास बातें होती हैं और इन दोनों के बीच कंपैटिबिलिटी कैसी होती है?