हर कोई नहीं बना पाता मूलांक 5 के दिल में जगह
अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है और इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध है जो कि बुद्धिमत्ता, संवाद कौशल और चंचल स्वभाव का कारक माना जाता है. मूलांक 5 वाले जिंदादिल, ऊर्जावान और बुद्धिमान होते हैं. ये लोग अपनी हाजिरजवाबी और खोजी स्वभाव से किसी को भी अपना दीवाना बना सकते हैं. लेकिन जब बात दिल के मामलों और लाइफ पार्टनर चुनने की आती है, तो इनका तालमेल हर किसी के साथ नहीं बैठ पाता. आजादी पसंद और बदलाव चाहने वाले मूलांक 5 के लोगों के लिए आखिर कौन सा मूलांक 'परफेक्ट मैच' साबित होता है? (Photo Credit- AI)






