दिल में रखते हैं हर बात
अंक ज्योतिष में जन्म तारीख को व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व से जोड़कर देखा जाता है. कुछ तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में माना जाता है कि ये अपनी भावनाएं हर किसी के सामने जाहिर नहीं करते. चाहे खुशी हो, दुख हो या कोई निजी परेशानी, ये अक्सर मन की बात अपने तक रखना पसंद करते हैं. यही वजह है कि इनके साथ सालों रहने वाले लोग भी इनके मन की गहराई पूरी तरह समझ नहीं पाते.





