अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 4 वाले लोग किस्मत के धनी होते हैं और इन्हें हर कदम पर भाग्य का साथ मिलता है. इस मूलांक का स्वामी ग्रह राहु है जिसे छाया ग्रह कहा जाता है और यह साहस, क्रिएटिविटी, मेहनत का कारक है.
People are also watching
2/6
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का भी है यही मूलांक
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की जन्मतिथि 4 सितंबर 2000 है. बता दें कि किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है. इसलिए अभिषेक शर्मा का मूलांक भी 4 है और इनमें कई ऐसी खूबियां हैं जो कि राहु से प्रभावित हैं.
3/6
कैसा होता है मूलांक 4 का स्वभाव?
मूलांक 4 वाले लोगों के स्वभाव की बात करें तो ये लोग दिमाग के बहुत तेज होते हैं और एक बार जिस काम को करने की ठान लें उसे पूरा करके ही दम लेते हैं. अपने जिद्दी स्वभाव के चलते कई बार ये दूसरों की सलाह भी नहीं लेते. ये लोग दूसरों पर जल्दी भरोसा नहीं करते.
4/6
मिलती है अपार सफलता
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की तरह शुरुआती दौर में इस मूलांक के लोगों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है लेकिन एक बार सफल होने के बाद ये पीछे मुड़कर नहीं देखते. मूलांक 4 वाले लोग लाइफ में खूब सफलता, नाम और शोहरत कमाते हैं.
5/6
कमाते हैं खूब दौलत-शोहरत
मूलांक 4 वाले लोग जिंदगी में खूब पैसा कमाते हैं और इनके पास धन कमाने के कई रास्ते हैं. लेकिन कई बार अधिक पैसा आने की वजह से ये फिजूलखर्च पर कंट्रोल नहीं कर पाते.
6/6
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.