रील्स की लत या मूलांक का चक्कर?
Numerology: 'मूलांक का Chemical Locha' सीरीज़ के इस चौथे और बेहद मज़ेदार एपिसोड में आपका स्वागत है. आज हम उस लत की बात करेंगे जिसने दुनिया के हर इंसान को अपने चंगुल में जकड़ रखा है. क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि सुबह आँख खुलते ही आपका हाथ सबसे पहले फोन पर जाता है और आप बिना वजह बस रील्स स्क्रॉल करना शुरू कर देते हैं? विज्ञान और ज्योतिष का मानना है कि यह कोई मामूली आदत नहीं है, बल्कि आपके दिमाग और मूलांक का एक गहरा और रहस्यमयी कनेक्शन है. आइए जानते हैं इसके पीछे छिपा पूरा सच.





