दिलों के राजा होते हैं ये लोग!
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास तारीखों में जन्मे लोग दरियादिली की अनूठी मिसाल होते हैं. दूसरों की मदद के मामले में ये कभी अपना हाथ पीछे नहीं खींचते. दूसरों के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान लाने के लिए ये अपनी जेब खाली करने से भी गुरेज नहीं करते हैं. आइए जानते हैं इन सबसे बड़े दिलवाले मूलांकों के बारे में.