अपने आप में पावरहाउस होते हैं मूलांक 1 वाले लोग
अंक ज्योतिष में हर नंबर की अपनी एक खास ऊर्जा और ताकत बताई गई है, लेकिन जब दो सही नंबर एक साथ मिलते हैं, तो सफलता की रफ्तार दोगुनी हो जाती है. न्यूमरोलॉजी में मूलांक 1 को राजा माना गया है, क्योंकि इस मूलांक के स्वामी सूर्य हैं. इसलिए मूलांक 1 वाले लोग जन्मजात लीडर, साहसी और महत्वाकांक्षी होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर मूलांक 1 वाले जातकों को एक खास भाग्यांक का साथ मिल जाए, तो उनकी जिंदगी में सफलता और पैसा दोनों छप्पर फाड़कर आते हैं? (Photo Credit- AI)





