बहुत खास होता है ये मूलांक
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 बहुत ही खास होता है क्योंकि इस मूलांक का स्वामी ग्रह सूर्य है और सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. इसलिए मूलांक 1 वाले लोग सूर्य के प्रभाव से जीवन में खूब सफलता और मान—सम्मान पाते हैं. बता दें कि जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 होता है.