रेहान वाड्रा का मूलांक
Numerology: रेहान वाड्रा, अवीवा बेग के साथ अपने रिलेशनशिप को अब आगे ले जाना चाहते हैं. रिपोर्ट्स की माने तो दोनों को ही फोटोग्राफी का बहुत शौक है. अवीवा की बात करे तो वो नेशनल लेवल पर फुटबॉल खेल चुकी हैं और कई एग्जीबिशन में अपनी कला का प्रदर्शन भी कर चुकी हैं. वहीं कला की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके रेहान भी राजनीति से दूर हैं. रेहान का जन्म 29 अगस्त 2000 को हुआ था. अंक ज्योतिष की माने तो जिस किसी का भी जन्म 2-11-29 को होता है उसका मूलांक 2 होता है. इसका स्वामी ग्रह चंद्रमा है. यही वजह है कि ये लोग लीक से हटकर सोचते हैं.