मां लक्ष्मी का प्रिय मूलांक
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 वाले लोग मां लक्ष्मी को बेहद ही प्रिय होते हैं और मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से इस मूलांक के लोग अपार धन-दौलत के मालिक बनते हैं. मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र होता है और शुक्र का सीधा संबंध मां लक्ष्मी से है. शुक्र को धन, दौलत, वैभव, सुख-समृद्धि, खुशहाली, आकर्षक और भौतिक सुविधाओं का कारक माना गया है.






