चलते-फिरते ज्ञान का भंडार होते हैं इस मूलांक के लोग
अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ लोगों का जन्मजात गुण उनका तेज दिमाग होता है और ये लोग चलते-फिरते ज्ञान का भंडार होते हैं. आज हम बात कर रहे हैं तो मूलांक 8 और मूलांक 9 के बारे में, जिसें अंक विद्या में एक Struggling मूलांक कहा गया है. क्योंकि इन लोगों को आसानी से सफलता नहीं मिलती, बल्कि इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है. यदि आपका या आपके किसी करीबी का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 है. अंकशास्त्र में मूलांक 8 के स्वामी कर्मफल दाता शनि देव हैं. वहीं, यदि आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 है, जिसके स्वामी मंगल देव हैं. ये दोनों ही ऐसे मूलांक हैं जो अद्भुत क्षमता देने के बाद भी जीवन में कड़ी परीक्षा लेते हैं. (Photo Credit- AI)





