Numerology Women Of These Mulank Stay Away From Social Media Do Not Share Their Personal Life With Anyone 8152616
Numerology: सोशल मीडिया से दूर रहती हैं इस मूलांक की लड़कियां...अपनी पर्सनल लाइफ किसी से नहीं करती शेयर
Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक वाली लड़कियों का स्वभाव थोड़ा रिजर्व होता है और ये लड़कियां अपनी लाइफ को सोशल मीडिया पर शेयर करना बिल्कुल भी पसंद नहीं करती.
अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लड़कियों का मूलांक 4, 7 और 8 होता है उनका स्वभाव काफी रिजर्व होता है. ये लड़कियां अपनी लाइफ को किसी के साथ शेयर नहीं करती और अपनी जिंदगी से जुड़ी बातों को गुप्त रखना ही पसंद करती हैं.
People are also watching
2/7
किसका होता है मूलांक 4, 7, 8
अंक ज्योतिष के अनुसार जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 को हुआ है उनका मूलांक 4 होता है. वहीं जिनका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 होता है और 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है.
3/7
लाइमलाइट से दूर रहती है ये लड़कियां
मूलांक 4, 7 और 8 वाली लड़कियां लाइमलाइट में रहना बिल्कुल पसंद नहीं करती. ये लड़कियां अपनी लाइफ को पर्सनल रखना ही पसंद करती हैं. ये अपनी जिंदगी से जुड़ी बातों किसी के साथ शेयर नहीं करती और उन्हें राज रखने में समझदारी समझती हैं.
4/7
सोशल मीडिया से दूरी
इस मूलांक की लड़कियां सोशल मीडिया से दूर रहती हैं और अपनी लाइफ को सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करती. बेशक ये सोशल मीडिया फ्रेंडली नहीं होती लेकिन अपने परिवार व दोस्तों के साथ काफी फ्रेंडली होती हैं और इनका स्वभाव खुशमिजाज होता है.
5/7
मेहनत के दम पर पाती है सफलता
ये लड़कियां बहुत ही मेहनती होती हैं और अपनी मेहनत के दम पर जीवन के लक्ष्य को हासिल कर लेती हैं. इन्हें करियर में खूब सफलता मिलती है और ये अपार धन-सम्पत्ति की मालकिन बनती हैं.
6/7
भावनाओं की कद्र
ये लड़कियां काफी इमोशनल होती हैं और जिससे रिश्ता बनाती हैं उसे दिल से निभाती हैं. इनका स्वभाव बहुत ही भावुक और सरल होता है. जब ये किसी से रिश्ता निभाती हैं तो उसकी भावनाओं की कद्र भी करती हैं.
7/7
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.