ओडिशा के पुरी में बना है सूर्य मंदिर
ओडिशा के पुरी के पास स्थित कोणार्क सूर्य मंदिर (Konark Sun Temple) 13वीं सदी का एक विश्व धरोहर स्थल है, जिसे राजा नरसिंहदेव प्रथम ने बनवाया था. भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद श्रद्धालु इस मंदिर में सूर्य देवता के दर्शन करने जरूर जाते हैं. क्या आप जानते हैं कि इस मंदिर में एक पत्थर की घड़ी है. ये घड़ी हजारों सालों से सटीक समय बता रही है. इस घड़ी का सूर्य देवता से खास कनेक्शन भी है.