ईरान का दिल है खार्ग आईलैंड
मिडिल ईस्ट में अनिश्चिचता बढ़ती जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंग खत्म करने के लिए ईरान का प्रपोजल ठुकरा दिया है. दुनिया के लिए चोकपॉइंट बने होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाने की ट्रंप की जिद अब सनक में बदल गई है. ट्रंप ने ईरान के 'दिल' पर वार करने की बात कही है. इस तनाव का असर अब राजनीतिक, आर्थिक मुद्दे से ऊपर निकलकर समुद्र और पर्यावरण पर भी दिखाई देने लगा है. समंदर में अब कच्चा तेल मिलाया जा रहा है. इससे जुड़ी कुछ सैटेलाइट तस्वीरों ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है.





