एसी कूलिंग की समस्या
अगर आपका पुराना एसी पहले जैसी ठंडी हवा नहीं दे रहा है और घंटों चलाने के बाद भी कमरा ठंडा नहीं हो रहा, तो नया एसी खरीदने की जल्दबाजी न करें. कई बार छोटी-छोटी गलतियों और सही देखभाल न होने की वजह से एसी की कूलिंग कम हो जाती है. कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप पुराने एसी की कूलिंग को बेहतर बना सकते हैं और साथ ही बिजली का बिल भी कम कर सकते हैं.


