भारत अपनी प्राचीन शिक्षा परंपरा के लिए जाना जाता है, जहां गुरुकुल से लेकर आधुनिक स्कूलों तक का लंबा सफर रहा है. इसी इतिहास में एक ऐसा स्कूल है, जो 300 साल से भी अधिक पुराना है.
People are also watching
2/6
भारत का सबसे पुराना स्कूल कौन है
भारत का सबसे पुराना स्कूल सेंट जॉर्ज एंग्लो-इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल है, जो तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित है. इसकी स्थापना साल 1715 में की गई थी.
3/6
कैसे हुई इस स्कूल की स्थापना
शुरुआत में इस स्कूल को मिलिट्री मेल ऑर्फन असायलम के नाम से बनाया गया था. इसका उद्देश्य ब्रिटिश सैनिकों के अनाथ बच्चों को शिक्षा और अनुशासन देना था.
4/6
300 साल बाद भी चल रहा है स्कूल
यह स्कूल पिछले तीन सदियों से बिना रुके संचालित हो रहा है. आज भी यहां नर्सरी से लेकर हायर सेकेंडरी तक की पढ़ाई कराई जाती है, जो इसे बेहद खास बनाती है.
5/6
आधुनिक शिक्षा प्रणाली की नींव
सेंट जॉर्ज स्कूल भारत के शुरुआती संस्थानों में शामिल है, जहां कक्षा प्रणाली, तय समय सारिणी और विषय आधारित पढ़ाई शुरू हुई, जिसने आगे चलकर आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को आकार दिया.
6/6
अन्य पुराने स्कूल जिन्होंने शिक्षा बदली
भारत में इसके बाद कोलकाता का हिंदू स्कूल, ला मार्टिनियर स्कूल और बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल जैसे संस्थान बने, जिन्होंने देश में स्कूली शिक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई.(Image: Pexels/X)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.