कहीं कंगाल न बना दे आपकी विशलिस्ट
आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग आम बात हो गई है. हमें कुछ चीज पसंद आती है और हम अपने बिस्तर पर लेटे या सोफे पर बैठे हुए मोबाइल लेकर उसे ऑर्डर कर देते हैं. युवाओं में अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स को स्क्रॉल करके अपनी विशलिस्ट बनाने की आदत सी होती है. अगर आप भी इस लिस्ट में शुमार हैं, तो अब से संभल जाइए. आपकी यही आदत आपको ठगी का शिकार बना सकती है और बैंक अकाउंट खाली करा सकती है.





