सामरिक महत्व के द्वीप
बंगाल की खाड़ी में शान से खड़े भारतीय द्वीप समूह अंडमान और निकोबार देश के लिए सामरिक महत्व के द्वीप हैं.
By Digpal Singh | Updated: February 3, 2023 7:22 PM IST
बंगाल की खाड़ी में शान से खड़े भारतीय द्वीप समूह अंडमान और निकोबार देश के लिए सामरिक महत्व के द्वीप हैं.
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई द्वीप निर्जन हैं. इन द्वीपों पर कोई इंसान नहीं रहता, ऐसे में कई दुश्मन देशों की नजर भी इन पर लगी रहती है.
पिछले महीने यानी जनवरी में पता चला कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बैरेन द्वीप में कुछ विदेशी शिकारी घुस आए हैं.
भारतीय सेना ने 23 से 26 जनवरी तक Cucumber-I अभियान चलाकर बैरेन द्वीप से सात विदेशी शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया.
इसके बाद सेना ने Cucumber-II के तहत 31 जनवरी को 7 और विदेशी शिकारियों को यहां से गिरफ्तार किया.
सेना ने इन विदेशी शिकारियों को गिरफ्तार करने के लिए बहुत ही सघन अभियान चलाया था. यह विदेशी शिकारी यहां समुद्री ककड़ी (Sea Cucumber) की तलाश में आए थे
सेना ने बैरेन द्वीप को कड़ी निगरानी में रखा था. यहां पर ज्वालामुखी पहाड़ की एकदम खड़ी चढ़ाई है और तटीय क्षेत्रों में घने वनक्षेत्र हैं.
सेना ने एक जहाज से यहां निगरानी रखी. ताकी विदेशी शिकारियों को दबोचा जा सके.