Padma Awards 2026 Winners List Vibhushan Bhushan Shri Difference Nomination Process 8282080
Padma Awards 2026: पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पद्म श्री में क्या है अंतर? अवॉर्ड पाने वालों को और क्या-क्या मिलता है
हर साल गणतंत्र दिवस पर पद्म पुरस्कार घोषित होते हैं. ये तीन श्रेणियों में आते हैं – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री. आइए जानते हैं इनमें क्या अंतर होता है और अवॉर्ड पाने वालों को और क्या-क्या मिलता?
पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में गिना जाता है. यह हर साल गणतंत्र दिवस (Republic Day 2026) पर घोषित होते हैं. ये तीन श्रेणियों में आते हैं – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री.
People are also watching
2/8
तीन तरह के पद्म पुरस्कार और उनमें अंतर
पद्म विभूषण - सर्वोच्च पद्म पुरस्कार, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट योगदान के लिए, पद्म भूषण - उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए, योगदान राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण, पद्म श्री - उल्लेखनीय और प्रेरक योगदान के लिए, आम लोगों और ग्रामीण स्तर के कार्यकर्ताओं को भी मिलता है.
3/8
कब हुई थी पुरस्कारों की शुरुआत?
आपको बता दें कि पद्म पुरस्कार (Padma Awards) 1954 में शुरू किए गए थे. स्वतंत्र भारत में सिर्फ भारत रत्न पर्याप्त नहीं था, इसलिए विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित करने के लिए इन्हें स्थापित किया गया.
4/8
कौन-कौन से क्षेत्र शामिल हैं?
पद्म पुरस्कार लगभग सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दिए जाते हैं - कला, संगीत, नृत्य, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा, खेल, सामाजिक सेवा, उद्योग, लोकसेवा और पर्यावरण संरक्षण.
5/8
कितने लोगों को ये पुरस्कार मिल सकता?
अब तक 53 लोगों को भारत रत्न, 348 को पद्म विभूषण, 1352 को पद्म भूषण और 3757 को पद्म श्री सम्मान दिया गया है. हर साल कुल पद्म पुरस्कारों की संख्या अलग होती है.
6/8
अवॉर्ड के साथ और क्या-क्या मिलता?
पद्म पुरस्कार में कोई नकद रकम नहीं दी जाती, ये केवल सम्मान का प्रतीक हैं. हालांकि, राज्य सरकार या संस्थान कभी-कभी अतिरिक्त सम्मान या सुविधाएं दे सकते हैं.
7/8
कैसे करते हैं आवेदन?
कोई भी नागरिक योग्य व्यक्ति का नामांकन कर सकता है, स्वयं आवेदन नहीं कर सकते. यह नामांकन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से होता है. गृह मंत्रालय द्वारा नाम एकत्र किए जाते हैं और उच्च स्तरीय पद्म पुरस्कार समिति द्वारा समीक्षा की जाती है. अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की स्वीकृति से होता है.
8/8
क्या किसी को तीनों पुरस्कार मिल सकते?
सिद्धांत रूप से संभव है, लेकिन बहुत कम लोग इसे प्राप्त कर पाए हैं. आमतौर पर सरकार कोशिश करती है कि नए और विविध योगदानकर्ताओं को अवसर मिले. (Photos: google)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.