जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को धोया
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा है. बाबर आजम की टीम को गुरुवार को जिम्बाब्वे के सामने एक रन से शिकस्त झेलनी पड़ी. जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रनों का लक्ष्य सेट किया. जवाब में पाक टीम 129 रन ही बना पाई.