पाकिस्तान के एक यूट्यूबर ने अपने वीडियो में दावा किया कि वह देश के पहले ऐसे स्कूल में पहुंचा है, जहां हिंदू धर्म की तालीम दी जाती है. उसने पूरे स्कूल का दौरा कर वहां के हालात दिखाए.
People are also watching
2/8
स्कूल का नाम
देख सकते हैं कि स्कूल के बाहर लगा बोर्ड भी दिखाया गया. स्कूल का नाम 'गजाली हिंदू कम्युनिटी स्कूल' बताया गया. बोर्ड पर साफ तौर पर स्कूल का नाम लिखा नजर आया.
3/8
पुराना ढांचा
स्कूल के कमरे काफी पुराने और जर्जर हालत में दिखाई दिए. देखकर ऐसा लगा जैसे किसी पुराने घर को ही स्कूल में बदल दिया गया हो. दीवारें और ढांचा सामान्य हालत में नहीं दिखे.
4/8
गांव में स्थित है स्कूल
यूट्यूबर ने बताया कि यह स्कूल किसी गांव में स्थित है. आसपास का इलाका भी साधारण और ग्रामीण माहौल वाला नजर आया.
5/8
टीचर से बातचीत
स्कूल के अंदर जाकर यूट्यूबर ने बच्चों और एक शिक्षक से बातचीत की. शिक्षक ने अपना नाम तुलाराम बताया. उन्होंने स्कूल के बारे में कई जानकारियां उसे दीं.
6/8
कौन चलाता है स्कूल
बताया गया कि यह स्कूल एक ट्रस्ट के माध्यम से चलाया जाता है. यहां हिंदी मीडियम में पढ़ाई होती है और पंजाब टेक्स्ट बुक का कोर्स पढ़ाया जाता है.
7/8
धार्मिक शिक्षा
टीचर तुलाराम ने बताया कि यहां ज्यादातर हिंदू समुदाय के बच्चे पढ़ते हैं. इसलिए उन्हें सामान्य पढ़ाई के साथ धार्मिक शिक्षा भी दी जाती है. बच्चों ने धार्मिक सवालों के जवाब भी दिए.
8/8
देशभक्ति के नारे
हालांकि बिल्डिंग की हालत ठीक नहीं दिखी, लेकिन अच्छी बात यह रही कि बच्चों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था थी. वीडियो के अंत में बच्चों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए. (Credit: Real TV/ Facebook)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.