पाकिस्तान में आसमान पर सोने के दाम
बुधवार का दिन सर्राफा बाजार के इतिहास में एक यादगार दिन बन गया. अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों ही बाजारों में सोने की कीमतों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पाकिस्तान के बाजार में पहली बार सोने की कीमत ने 5 लाख रुपये प्रति तोला का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है, जिसने निवेशकों और आम जनता दोनों को हैरान कर दिया है.