पाकिस्तान की कोकीन क्वीन
पाकिस्तान में अपराध की दुनिया से जुड़े कई नाम समय-समय पर सुर्खियों में रहे हैं. इन सबके बीच एक लेडी डॉन का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है. ये नाम है लेडी डॉन पिंकी. कराची में कथित तौर पर संचालित एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क को लेकर पिंकी का नाम सामने आया था. इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस में पिंकी का खौफ इतना था कि गिरफ्तारी के बाद भी उसे हथकड़ी नहीं लगा पाई. यहां तक कि जज ने भी उसे रिमांड पर भेजने से मना कर दिया. आइए जानते हैं कोकीन क्वीन पिंकी की कहानी.