पाकिस्तान में 100 से ज्यादा जरूरी दवाएं हुईं गायब
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान इस समय आर्थिक के साथ दवाओं के बड़े संकट से जूझ रहा है. Dawn की रिपोर्ट के मुताबिक. वहां 100 से ज्यादा जरूरी दवाएं बाजार से गायब हो गई हैं. इनमें कैंसर, हार्ट अटैक और कई गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं. इससे मरीजों और अस्पतालों दोनों टेंशन में आ गए हैं.





