Pakistan Mobile Network Companies Jazz Zong Telenor Ufone Vs India Jio Airtel Vi Users
भारत में Jio-Airtel और Vi, तो पाकिस्तान में कौन-सी कंपनी का सिम चलता है? नाम जान हो जाएंगे हैरान
भारत में Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियां हैं. ऐसे में क्या कभी आपके मन में
ये सवाल आया है की पाकिस्तान के लोग किस कंपनी का सिम इस्तेमाल करते हैं?
भारत में Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियां हैं, लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते कि पाकिस्तान में लोग किन मोबाइल नेटवर्क कंपनियों का इस्तेमाल करते हैं.
People are also watching
2/7
पाकिस्तान
पाकिस्तान में Jio या Airtel जैसी कोई कंपनी नहीं है. वहां Jazz, Zong, Telenor और Ufone नाम की टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल नेटवर्क सेवाएं देती हैं.
3/7
पहले नंबर पर
अगर पाकिस्तान में सबसे ज्यादा यूजर्स वाली कंपनी की बात करें, तो Jazz पहले नंबर पर आती है और यह देश की सबसे बड़ी मोबाइल नेटवर्क कंपनी है.
4/7
दूसरे और तीसरे नंबर पर
Jazz के बाद पाकिस्तान में Telenor दूसरे नंबर पर है, जबकि Zong तीसरे स्थान पर और Ufone व SCO जैसे नेटवर्क इसके बाद आते हैं.
5/7
कितने हैं सब्सक्राइबर्स?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Jazz के पास करीब 7.2 से 7.3 करोड़ मोबाइल सब्सक्राइबर्स हैं, जो पाकिस्तान में सबसे बड़ा यूजर बेस माना जाता है. Zong कंपनी के पास अक्टूबर 2025 तक करीब 5.19 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे, जबकि Telenor और Ufone के यूजर्स की संख्या इससे थोड़ी कम है.
6/7
भारत में
भारत में स्थिति बिल्कुल अलग है. यहां Reliance Jio के पास 50 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं, इसके बाद Airtel और फिर Vodafone Idea का नंबर आता है.
7/7
कैसे करते हैं रिचार्ज?
पाकिस्तान में मोबाइल रिचार्ज के लिए लोग Ding और MobileRecharge जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, जबकि भारत में PhonePe, Google Pay, Paytm और Amazon Pay ज्यादा लोकप्रिय हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.