भारत से बिल्कुल अलग है पाकिस्तान का टेलीकॉम सिस्टम
भारत में मोबाइल नेटवर्क की बात होते ही Jio, Airtel और Vi का नाम सामने आता है, लेकिन पाकिस्तान में टेलीकॉम बाजार बिल्कुल अलग है, जहां भारतीय कंपनियों की कोई मौजूदगी नहीं है.
People are also watching
2/7
पाकिस्तान में किन नेटवर्क्स का करते हैं लोग इस्तेमाल
पाकिस्तान में मोबाइल यूजर्स Jazz, Zong, Telenor और Ufone जैसे नेटवर्क्स का इस्तेमाल करते हैं. ये कंपनियां देशभर में कॉल, इंटरनेट और डेटा सेवाएं उपलब्ध कराती हैं.
3/7
सबसे ज्यादा यूजर्स वाला नेटवर्क कौन-सा है
अगर यूजर बेस की बात करें तो पाकिस्तान में Jazz सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. इसके बाद Telenor और Zong का नंबर आता है, जबकि Ufone और SCO के खाते में कम यूजर्स हैं.
4/7
किस टेलीकॉम में कितने यूजर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Jazz के पास करीब 7.2 से 7.3 करोड़ मोबाइल यूजर्स हैं, जो पाकिस्तान में सबसे बड़ी कंपनी है, इसके अलावा Zong कंपनी के पास अक्टूबर 2025 तक करीब 5.19 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे, जबकि Telenor और Ufone अभी काफी पीछे हैं.
5/7
भारत और पाकिस्तान में अंतर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Jazz के पास करीब 7 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं, जबकि भारत में Reliance Jio के सब्सक्राइबर्स 50 करोड़ से ऊपर हैं, जो बड़ा फर्क दिखाता है.
6/7
कैसे करते हैं फोन रीचार्ज
वहीं, बात करें डिजिटल पेमेंट की तो, भारत में मोबाइल रिचार्ज के लिए PhonePe, Google Pay और Paytm मशहूर हैं, जबकि पाकिस्तान में Ding और MobileRecharge जैसे प्लेटफॉर्म ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं.
7/7
दोनों देशों में इंटरनेट स्पीड
भारत में 5G का विस्तार तेजी से हो रहा है और 6G की तैयारी शुरू हो चुकी है, जहां औसत स्पीड 250-500 Mbps तक पहुंच गई है. वहीं, रिपोर्ट बताते हैं कि, पाकिस्तान अभी भी 4G पर निर्भर है, जिससे दोनों देशों के डिजिटल बुनियादी ढांचे में बड़ा फर्क दिखाई देता है.(Image: Pexels)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.