पाकिस्तान ने अमेरिका से क्या मांगा?
पाकिस्तान ने अमेरिकी सरकार से 10 अरब डॉलर की एक्सचेंज स्टेबिलाइजेशन सुविधा देने का अनुरोध किया है. ये सामान्य कर्ज नहीं बल्कि ऐसी वित्तीय व्यवस्था है, जिसका मकसद किसी देश की विदेशी मुद्रा स्थिति को मजबूत करना और उसकी मुद्रा को स्थिर बनाए रखना होता है. पाकिस्तान चाहता है कि ये सुविधा पांच सालों तक उपलब्ध रहे, ताकि आर्थिक दबाव के समय डॉलर की उपलब्धता बनी रहे. अगर अमेरिका इस प्रस्ताव को मंजूरी देता है, तो पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार को तत्काल मजबूती मिल सकती है. इससे सरकार को बार-बार आपातकालीन विदेशी सहायता लेने की जरूरत कम होगी और निवेशकों के बीच भी सकारात्मक संदेश जा सकता है. फिलहाल ये अनुरोध विचाराधीन बताया जा रहा है.





