PCB से कोई नहीं
भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी एक बार फिर चैम्पियन्स ट्रॉफी में देखने को मिली है. रविवार को भारत ने चैम्पियन्स ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया, जिसका मेजबान पाकिस्तान ही था. लेकिन भारतीय कप्तान को यह ट्रॉफी देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई अधिकारी वहां नहीं था, जिसने कई जानकारों को भी हैरान कर दिया.