गौतम गंभीर पर पाकिस्तानी निकाल रहे भड़ास
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर को निशाने पर लिया है. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 राउंड के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका से हार गई. इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने गौतम गंभीर पर अपनी भड़ास निकालना शुरू कर दिया है.अहमद शहजाद ने तो उन पर टीम में राजनीति करने तक का आरोप लगा दिया.