PAN को लेकर हो रहा नए तरीके का स्कैम
आज के समय में Permanent Account Number यानी PAN कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन गया है. डिजिटल दौर में ज्यादातर सरकारी सेवाएं अब ऑनलाइन ही मिलने लगी हैं. इन्हीं में से एक PAN कार्ड भी है. ऐसे में साइबर क्रिमिनल्स पैन कार्ड के जरिए आसानी से फ्रॉड कर रहे हैं.‘आपका नया PAN 2.0 तैयार है, यहां क्लिक करें और डाउनलोड करें.’ अगर आपको कोई ऐसा ईमेल आए तो अलर्ट हो जाइए. यही पैन कार्ड को लेकर फिशिंग स्कैम है. अगर आपने गलती से भी ऐसे मैसेज या ईमेल को क्लिक कर दिया, तो आपका बैंक अकाउंट खाली हो जाएगा. फिर आपका कंगाल बनना तय है.