जब देश में पहली बार हुए चुनाव
भारत को 15 अगस्त, 1947 को अंग्रेज से आजादी मिली और देश में लोकतांत्रिक सरकार के लिए साल 1951-52 में लोकसभा चुनाव हुए. चुनाव देश के लोकतांत्रिक इतिहास के लिए बेहद खास था, क्योंकि पहली बार आम जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए बड़े पैमाने पर मतदान करने पहुंची थी. चुनाव 25 अक्टूबर 1951 से शुरू होकर फरवरी 1952 तक चले. उस समय लोकसभा की कुल 489 सीटें थीं. इसी चुनाव में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू भी जनता के बीच वोट मांगने पहुंचे और चुनावी मैदान में उतरे. ये आजाद भारत का पहला चुनाव था जब लोगों की सरकार बनाने में सीधी भागीदारी थी.