देश भर में कोरोना वायरस के कहर से हर कोई परेशान है. इस बीच सरकार और प्रशासन तो मिलकर इस घातक बीमारी से निपटने के कोशिश कर ही रहे हैं. कई लोग भी अपने सामर्थ्य के मुताबिक इस जंग में अपनी भूमिका निभा रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने वाले पंड्या ब्रदर्स भी पीछे नहीं हैं. दोनों भाइयों ने ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स दान में दिए हैं.





