Raghav Chadha Parineeti Chopra love story: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की है.
1/9
राघव और परिणीति की कहानी
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने अपनी पहली मुलाकात से लेकर शादी तक की जर्नी के बारे में बताया है.
2/9
राघव और परिणीति की लव स्टोरी
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा हाल ही में शो 'आप की अदालत' में देखा गया है और इस दौरान दोनों ने अपनी कहानी बताई है. इस दौरान कपल ने अपनी लव स्टोरी से लेकर करियर तक कई सारी बातें शेयर की हैं.
3/9
कहां हुई पहली मुलाकात
परिणीति ने बताया कि वह राघव चड्ढा से पहली बार लंदन के एक अवॉर्ड शो में मिलीं और इस दौरान वो वहां पर एंटरटेनमेंट में आउटस्टैंडिंग अचीवर अवार्ड लेने गई थीं, जबकि राघव पॉलिटिक्स एंड गवर्नेंस के लिए.
4/9
राघव ने कहा जल्द मिलते हैं
इसके बाद परि के भाई के कहन पर परिणीति ने मेकर्स से राघव से मिलने की बात कही और उन्होंने राघव को नमस्ते कहा और उन्हें बताया कि उनके भाई उनके बहुत बड़े फैन हैं. राघव ने जवाब दिया, ‘हम मिलेंगे, कल यहीं पर मिलते हैं?’
5/9
राघव से इंप्रेस हुई परिणीति
ऐसे में परिणीति और राघव अगले दिन मिले लेकिन वहां पर 12 लोगो थे, ऐसे में बातचीत के दौरान परिणीति ने राघव के सिंपल नेचर और लुक और खाने की पसंद से काफी इम्प्रेस हो गई थीं और शादी करने का प्लान बना लिया था.
6/9
परिणीति ने राघव को किया गूगल
परिणीति ने सोच लिया था, ‘मैं इसी शख्स से शादी करूंगी'. इसके बाद परिणीति ने राघव के बारे में गूगल सर्च शुरू किया और सबसे पहले उन्होंने गूगल पर ये देखा कि उनकी शादी हुई है या नहीं और वो कितने साल की हैं.
7/9
लंदन के बाद पंजाब में मिला कपल
भारत लौटने के बाद दोनों पंजाब में मिले, जहां राघव काम कर रहे थे और शुरुआत में दोनों छुप-छुपकर मिलते थे. राघव ने बताया कि एक बार उन्होंने रात 8:30 बजे अकेले मिलने का प्लान बनाया और परिणीति भी बिना सिक्योरिटी वहां पहुंची थीं
8/9
खेत खलिहान में मिले थे परि और राघव
राघव ने बताया कि परिणीति उनसे मिलने अकेले आईं थीं और फिर उन्होंने बताया कि वो लोग किसी खेत खलिहान में आराम से बैठे थे. राघव द्वारा खेत खलिहान बोलने पर परिणीति चौंककर सवालिया अंदाज में कहती हैं, ‘खेत-खलिहान?’ इसपर राघव बताते हैं कि उनके जानकार का एक गार्डन था
9/9
गार्डन था खेत नहीं
परिणीति कहती हैं, ‘अपनी सोच को पॉज करो, अपनी सोच को रिवाइंड करो, खेत में नहीं, किसी का घर था, उसके गार्डन में हम मिले थे. इसके बाद दोनों ने गुरुद्वारा चमकौर साहिब में माथा भी टेका. गौरतलब है कि इस कपल ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस होटल में शादी रचाई थी
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.