हेल्थ इंश्योरेंस ऑप्शन नहीं, बल्कि जरूरत
हेल्थ पॉलिसी या इंश्योरेंस लेना ऑप्शन नहीं, बल्कि जिंदगी की जरूरत बन चुका है. कोरोना महामारी के बाद से हेल्थ इंश्योरेंस या मेडिक्लेम पॉलिसी की मांग बढ़ी है. हेल्थ इंश्योरेंस होने से इमरजेंसी और गंभीर बीमारी के समय आपको इलाज कराने में मदद मिलती है. ऐसी पॉलिसी से मेडिकल इमरजेंसी के दौरान आपको और आपके परिवार को पैसों की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है.