आर्मी मैन के बेटे कथुनिया ने पैरालंपिक में लगातार दूसरी बार जीता मेडल
भारत के योगेश कथुनिया ने पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों के एफ56 चक्का फेंक स्पर्धा में 42.22 मीटर के सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ सोमवार को सिल्वर मेडल अपने नाम किया. कथुनिया का पैरालंपिक में यह लगातार दूसरा मेडल है. उन्होंने इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में भी इस स्पर्धा का रजत पदक जीता था.