Paytm दे रहा गोल्ड कॉइन जीतने का मौका
भारतीय परंपरा में सोने को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. ये सिर्फ इंवेस्टमेंट ही नहीं है, बल्कि परिवार की महिलाओं के लिए एक इमोशन है.धनतेरस-दिवाली पर लोग अपने बजट के हिसाब से सोना खरीदकर न सिर्फ भारतीय परंपरा को निभाते हैं, बल्कि भविष्य के लिए सुरक्षित निवेश भी करते हैं. कई कंपनियां भी ऐसे में ऑफर्स देती है.इसी कड़ी में UPI पेमेंट ऐप Paytm ने गोल्ड कॉइन्स प्रोग्राम लॉन्च किया है. अब हर पेमेंट पर यूजर्स को गोल्ड कॉइन्स मिलेंगे, जिन्हें डिजिटल गोल्ड में आसानी से बदला जा सकता है.