टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान बुरी तरह फ्लॉप हो गया. उसके खिलाड़ियों की फिटनेस पर खूब सवाल उठे, जिसके बाद पीसीबी ने किया यह फैसला.
1/9
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के फिसड्डी साबित होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम के चीफ कोच गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी को टीम की किस्मत बदलने का जिम्मा सौंपा है.
Pakistan 2024
2/9
इस बार PCB ने इन विदेशी कोचों को खुली छूट दी है. खबरों की मानें तो वह पाकिस्तान की टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाना चाहते हैं.
Pakistan
3/9
पाकिस्तान हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में बुरी तरह पिट गया, जहां वह ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाया. इससे पहले वह वनडे वर्ल्ड कप में भी सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाया था.
Pakistan Cricket Team
4/9
नकवी ने सीमित ओवरों के फॉर्मेट और टेस्ट टीम के कोच से मुलाकात की. इस दौरान कर्स्टन और गिलेस्पी ने राष्ट्रीय टीम के लिए अपनी योजनाएं साझा कीं.
Pakistan vs NZ
5/9
पीसीबी के अनुसार नकवी ने दोनों कोचों से कहा कि उन्हें उन पर पूरा भरोसा है और उन्हें क्रिकेट बोर्ड से पूरा सपोर्ट मिलेगा.
Gary Kirsten PAK
6/9
पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, 'कर्स्टन ने वर्ल्ड कप के आधार पर सफेद गेंद की टीम के बारे में अपनी चिंताओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त किया.'
Babar Azam PK
7/9
दोनों मुख्य कोच ने पीसीबी अध्यक्ष से कहा कि वे पाकिस्तान टीम के चयन के लिए जरूरी फिटनेस स्तर के बारे में स्पष्ट दिशानिर्देश निर्धारित करना चाहते हैं.
Mohammad Amir PAK
8/9
सूत्र ने कहा, 'नकवी ने उनसे कहा कि उन्हें टीम की किस्मत बदलने के लिए जो भी जरूरी हो, वह करना चाहिए और कोई भी उन्हें चयन या खिलाड़ियों की फिटनेस पर कोई समझौता करने के लिए नहीं कहेगा.'
PAK vs SA WC Match
9/9
इस फैसले के बाद फैन्स को लग रहा है कि सबसे ज्यादा चिंताएं विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान पर पड़ेगा, जो अपने वजन और फिटनेस को लेकर काफी निशाने पर हैं. अब उन्हें नेशनल टीम में आने के लिए अपनी फिटनेस पर काफी काम करना होगा.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.