क्या था मुगलों का'तख्त ए ताऊस'?
Most Expensive Throne History: क्या आपने मयूर सिंहासन यानी 'तख्त ए ताऊस' के बारे में सुना है? मुगल सम्राट शाहजहां ने एक भव्य रत्नजड़ित सोने-हीरे का सिंहासन बनवाया था, जिसे मयूर सिंहासन कहा गया था. मयूर सिंहासन को दिल्ली के लालकिले में रखा गया था और इस पर मुगल सम्राट विराजमान होते थे. हालांकि इसे फारसी आक्रमणकारी नादिर शाह ने लूट लिया और अपने साथ ईरान ले गया.