हिरोशिमा-नागासाकी ने बदल दी दुनिया
अगस्त 1945 में अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहरों पर परमाणु बम गिराए. इस हमले में करीब डेढ़ लाख लोगों की जान गई, जबकि लाखों लोग रेडिएशन से जुड़ी बीमारियों से लंबे समय तक पीड़ित रहे. यह पहली बार था जब दुनिया ने परमाणु शक्ती कितनी खतरनाक है, उसे जाना था.