कोई वोट डालने से रोके तो तुरंत लें एक्शन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) के फर्स्ट फेज में गुरुवार को 121 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है. वोटिंग के दौरान कई बूथों पर वोटर्स को वोट डालने से रोकने और हंगामे के मामले सामने आए. डिप्टी CM विजय सिन्हा की सीट लखीसराय में तो बूथ कैप्चरिंग तक की कोशिश हुई. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर बूथ पर वोट डालने से कोई रोकता है, तो हमें क्या करना चाहिए? कहां शिकायत करनी चाहिए? वोट डालने से रोकने वाले के खिलाफ किस कानून के तहत एक्शन लिया जाता है? उसे कितनी सजा हो सकती है?





