People Whom Trust The Most Army Doctors Teachers Or Government Viral Data Will Blow Your Mind 8275999
नेताओं पर सिर्फ 15 प्रतिशत लोगों को भरोसा, सेना पर भी 43% यकीन | पूरी लिस्ट देखकर तो हिल जाएंगे
दुनिया में अलग-अलग तरह के ढेरों पेशे हैं, मगर पूछा जाए कि लोग दुनिया में सबसे ज्यादा किस पर भरोसा करते हैं. आज इस सवाल का जवाब जानकर सचमुच आपके होश उड़ जाएंगे.
अगर सवाल पूछा जाए कि दुनिया में लोग सबसे ज्यादा किस पेशे पर भरोसा करते हैं. यकीनन इस सवाल का जवाब देना थोड़ा मुश्किल होगा, मगर अधिकतर लोगों का जवाब सेना होगा.
People are also watching
2/9
सेना टॉप 4 में भी नहीं
मगर ये बात सच नहीं है. दुनिया में सबसे ज्यादा भरोसा करने लायक पेशे की लिस्ट में सेना टॉप 4 में भी नहीं है. अब दिमाग में सवाल आया होगा कि लोग सबसे ज्यादा किस पर भरोसा करते हैं.
3/9
सामने आया चौंकाने वाला डेटा
इप्सोस ग्लोबल ट्रस्टवर्थनेस इंडेक्स 2024 ( Ipsos Global Trustworthiness Index 2024) ने इससे जुड़ा एक डेटा शेयर किया है जो किसी को भी चौंकाकर रख देगा.
4/9
सर्वे में 32 देश शामिल
इसमें करीब 32 देशों में 23500 लोगों पर सर्वे किया गया है जिसके बाद चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. ये दिखाता हैं कि लोग सत्ता के बजाय दैनिक जीवन से जुड़े लोगों पर ज्यादा विश्वास करते हैं.
5/9
सबसे ज्यादा डॉक्टरों पर भरोसा
सर्वे में 58% लोगों ने डॉक्टरों को सबसे भरोसेमंद माना. स्वास्थ्य सेवाओं की वजह से डॉक्टर टॉप पर हैं, जो महामारी जैसे समय में उनकी भूमिका को रेखांकित करता है.
6/9
वैज्ञानिक लिस्ट में दूसरे नंबर पर
लिस्ट में 56% भरोसे के साथ वैज्ञानिक दूसरे नंबर पर हैं. जलवायु परिवर्तन और तकनीकी प्रगति में उनकी भूमिका ने लोगों का विश्वास बढ़ाया है.
7/9
टीचरों पर भी भरोसा
लिस्ट में तीसरा नाम सबसे ज्यादा चौंकाता है. इसके मुताबिक दुनियाभर में करीब 54 फीसदी लोग शिक्षकों पर भरोसा करते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए, वे तीसरे स्थान पर हैं.
8/9
सेना पर कितना भरोसा
44 फीसदी भरोसे के साथ रेस्तरां सर्विंग स्टाफ चौथे स्थान पर है. लिस्ट में सेना को पांचवां स्थान मिला है. सशस्त्र बलों पर करीब 43% लोगों भरोसा जताया है, जो सम्मानजनक है लेकिन टॉप प्रोफेशनल्स से कम है.
9/9
वकीलों पर कम भरोसा
डेटा के मुताबिक करीब 44 फीसदी लोगों ने पुलिस, सामान्य नागिरकों पर 38 फीसदी भरोसा जताया है. इसी तरह जजों पर 38 फीसदी और वकीलों पर 31 फीसदी लोगों ने भरोसा जताया है. वहीं नेताओं पर सिर्फ 15 फीसदी लोगों को भरोसा जताया गया है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.