EV दुनिया में नई क्रांति
अब वो दिन बीते जमाने की बात होने वाले हैं जब इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करने के लिए आपको घंटों चार्जिंग स्टेशन पर इंतजार करना पड़ता था या गाड़ी रातभर घर पर छोड़नी पड़ती थी. नई पीढ़ी के सुपरफास्ट चार्जर और बैटरी तकनीक के आने से अब आप सफर के दौरान बस एक छोटा सा चाय ब्रेक लेंगे और जब तक आप अपनी पूरी चाय खत्म करेंगे, आपकी कार अगले कई सौ किलोमीटर के सफर के लिए पूरी तरह रेडी हो जाएगी.


