फुलेरा दूज क्या है?
फाल्गुन मास की फुलेरा दूज ब्रज का विशेष प्रेम पर्व है. मान्यता है कि इस दिन श्रीकृष्ण ने राधा रानी संग फूलों की होली खेली थी. यही कारण है कि इसे प्रेम, उल्लास और भावनात्मक मधुरता का प्रतीक माना जाता है. इस दिन की गई पूजा रिश्तों में नई ऊर्जा भरती है.