Pinaka Rocket System India 7th Regiment Deployed Border Firepower Boost 8354888
सीमा पार तक होगी भारत के इस हथियार की गरज! नई ताकत बदल देगी पूरा खेल, दूरी बनाकर चलेंगे पाक-चीन
पिनाका रॉकेट प्रणाली (Pinaka Rocket System) की सातवीं रेजिमेंट तैनात होने से भारतीय सेना की ताकत बढ़ी है. ये सिस्टम 90 किमी तक सटीक हमला कर सकता है और कम समय में भारी फायरपावर देकर दुश्मन पर दबाव बनाता है.
पिनाका रॉकेट प्रणाली (Pinaka Rocket System) की सातवीं रेजिमेंट तैनात होने के बाद भारतीय सेना की फायरपावर और मजबूत हो गई है. अब ये सिस्टम सीमाओं पर तेजी से जवाब देने में अहम भूमिका निभा रहा है.
People are also watching
2/8
90 किमी तक सटीक हमला
नई गाइडेड पिनाका रॉकेट की रेंज 90 किलोमीटर तक पहुंच चुकी है. ये दुश्मन के ठिकानों पर दूर से ही सटीक हमला करने की क्षमता देता है, जिससे सेना को रणनीतिक बढ़त मिलती है.
3/8
44 सेकंड में 12 रॉकेट
पिनाका की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्पीड है. ये सिर्फ 44 सेकंड में 12 रॉकेट दाग सकता है, जिससे दुश्मन को संभलने का मौका भी नहीं मिलता.
4/8
हर मौसम में तैयार
यह सिस्टम हर तरह के मौसम में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है. चाहे बारिश हो, बर्फ हो या गर्मी पिनाका हर स्थिति में सक्रिय रहता है.
5/8
LAC और LOC दोनों पर तैनाती
पिनाका रेजिमेंट्स को भारत-पाकिस्तान सीमा और वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control) दोनों जगहों पर तैनात किया गया है, जिससे दो मोर्चों पर सुरक्षा मजबूत हुई है.
6/8
'मेड इन इंडिया' ताकत
इस सिस्टम को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है. ये भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक का बड़ा उदाहरण है.
7/8
तेजी से बढ़ेगी संख्या
अभी 7 रेजिमेंट तैनात हैं, लेकिन सेना का लक्ष्य 22 रेजिमेंट तक पहुंचना है. आने वाले समय में और यूनिट्स शामिल होंगी, जिससे सेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी.
8/8
आर्टिलरी का नया 'बैकबोन'
विशेषज्ञ मानते हैं कि पिनाका अब भारतीय आर्टिलरी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है. इसकी मदद से सेना की डीप स्ट्राइक क्षमता और जवाबी ताकत दोनों मजबूत हुई हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.