पितृ पक्ष का महत्व
सनातन धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना गया है और कहते हैं कि इस दौरान यदि विधि—विधान से पितरों से तर्पण किया जाए तो उनकी आत्मा को शांति मिलती है. इसलिए परिवारजन पितरों को प्रसन्न करने के लिए पिंडदान करते हैं ताकि पितरों को मोक्ष की प्राप्ति हो.